Sunday, November 30, 2014

रजा रवि वर्मा

कुछ लोगों को इतिहास भी भूल जाता हैं उन्हें भी और उनके उस योगदान को भी, जिसने जाने अनजाने इतने बड़े परिवर्तन की नीव रख दी की उस नीव ने  एक बहुत बड़े धर्म को नष्ट होने  से बचा किया |
रजा रवि वर्मा ऐसा ही एक नाम हैं जिसने अपनी पेंटिंग से धर्म को बचा लिया,उनकी बनायीं हुई तस्वीरों से  बरसों से तिरस्कृत अछूतों को भी हिन्दू धर्म अपना लगने लगा और भगवान मात्र कुछ लोगो की जागीर नो हो कर जनसाधारण के हो गए| लेकिन हमारे विद्वानों ने कभी भी उनके योग दान को कोई महत्त्व नहीं दिया |
इसी विषय पर अब "रंग रसिया" मूवी बनी हैं | मुझे लगता हैं ऐसी मूवी बननी चहिये और हम सभी को ऐसी मूवी जरूर देखनी चाहिए| जो ऐसे महान लोगो से हमे रूबरू करती हैं और उनको भी वो स्थान दिलाती हैं जिसके वो असली हक़दार हैं|

No comments:

Post a Comment