Sunday, November 30, 2014

लघु कथा- धर्म



धर्म

एक दिन ईश्वर को फुर्सत मिली उसने जमी की और देखा और पाया की उसके बनाये लोग , अपने बनाये धर्म के नाम पर आपस में लड़ रहे हैं।
उसने सोचा इन मूर्खों को बचाने के लिए कुछ करना चहिये | उसने सभी मनुष्यों के दिमाग के data base se धर्म शब्द को delete कर दिया , लड़ाई बंद हो गयी। ईश्वर ने भी चैन की साँस ली।
   कुछ दिनों बाद ईश्वर ने फिर देखा तो इंसान फिर भी लड़ रहे थे, अब वो जाती के नाम पे लड़ने लगे |
 
ईश्वर ने कुछ सोचा और मनुष्य के दिमाग से जाती शब्द भी delete कर दिया ।
    लेकिन कुछ समय बाद ईश्वर ने पुन: जब मनुष्य को देखा तो उन्हें फिर लड़ते हुए पाया अब अपने अपने  क्षेत्र को लेकर वो मनुष्य लड़ रहे थे, उनकी भलाई के लिए इस बार ईश्वर ने फिर से उनके दिमाग से क्षेत्र शब्द भी delet कर दिया |
 
किन्तु लड़ाई बंद नहीं हुई अब मुर्ख मनुष्य अपनी चमड़ी के रंग को लेकर लड़ने लगा |

  अब ईश्वर को लगा मनुष्य को तो लड़ना ही हैं |

ईश्वर ने मनुष्य के data base ko undo kar diya और स्वयं आराम करने लगे।

No comments:

Post a Comment