Sunday, November 30, 2014

लघु कथा - दान



दान

रेलवे स्टेशन के पास  'कैंसर पीड़ितों केलिए सहायता करे' का बोर्ड देखकर वह उसके पास गया उसने दान पेटी में दस रुपए डाले और बोर्ड हाथ में लिए व्यक्ति से पूछने लगा |"आप की संस्था कौनसी है"

सर हमारी संस्था का नाम 'नव जाग्रति सस्थान है'
क्या आपकी संस्था कैंसर पीड़ितों का मुफ्त में इलाज कराती है|
जी सर गरीबो का इलाज हम मुफ्त में करते है|
उस व्यक्ति के बात करने के तरीके से वह बहुत प्रभावित हुआ|

सर मेरे पिताजी कैंसर से पीड़ित है और मेरे पास उनके इलाज के लिए पैसे नहीं है, क्या आप मेरी मदद करेगे|

ये शब्द सुनकर बोर्ड वाले वाले इन्सान के भाव भागिमा बदल गयी

हट भाग यहाँ से साले सुबह सुबह दिमाग ख़राब करने आजाते है चल भाग।।।।

No comments:

Post a Comment